P Sharma
लखनऊ में 14 साल के बच्चे ने ऑनलाइन गेम में गंवाए 13 लाख, किसान पिता ने डांटा तो फांसी लगाकर दे दी जान
लखनऊ के मोहनलालगंज में एक ऐसी घटना घटी,जिसने सभी को चौंका दिया, एक किसान के 14 वर्षीय बेटे जिसका नाम यश था,वह ऑनलाइन गेमिंग में 13 लाख रुपये हार गया,उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने अपनी जमीन बेचकर पैसा जमा किया था, जिसे यश ने ‘फ्री फायर’ गेम खेला करता था, उस खेल में 13 लाख लगा दिया और हार गया
लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित धनुवासाड़ गांव में आनलाइन गेमिंग में 13 लाख रुपये हराने के बाद किसान के इकलौते बेटे यश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया मोहनलालगंज के धनुवासाड़ निवासी किसान सुरेश कुमार यादव का इकलौता बेटा यश कुमार (14) एक निजी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। परिवारीजनों के अनुसार यश अपने पिता के मोबाइल से फ्री फायर आनलाइन गेम खेलता था। वह करोड़ों रुपये कमाने के लालच में पड़ गया ,यश ने अपने पिता के खाते में जमा 13 लाख रूपये हार गया और बाद में आत्महत्या भी कर लिया।
जब पिता सुरेश बैंक से पैसा निकालने गए तो खाते में जमा 13 लाख रुपये गायब मिले। उन्होने स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला ऑनलाइन गेम में सारा पैसा गया है। इसके बाद उन्होंने घर आकर यश से पूछताछ की तो शुरू में बच्चे ने इनकार किया लेकिन बाद में उसने माना कि फ्री फायर खेलते समय वह सारा पैसा हार गया। बच्चे को पढ़ाने वाले ट्यूशन टीचर ने भी उसे समझाया साथ ही परिवार को भी दिलासा दी कि वह भविष्य में यश को पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
लेकिन कुछ ही देर बाद नाराज बेटे ने घर के प्रथम तल में बने कमरे में फांसी लगा ली। परिवारीजन देर शाम कमरे में पहुंचे तो बेटे यश को रस्सी सहारे लटकता देखा। आनन फानन उसे नीचे उतरवाकर सीएचसी ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में मां विमला और बहन गुनगुन है। इकलौटे बेटे की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

