बाराबंकी:भतीजे के साथ था संबंध,पति की करा दी हत्या,8 साल के बच्ची में खोला राज

P Sharma 

 बाराबंकी जिले से एक हैरत भरा कारनामा सामने आया है।एक पत्नी ने अपने प्रेमी को पाने की चाहत में खुद के ही पति की हत्या करवा दी. मृतक हनमंत लाल की पत्नी पूजा गौतम का परिवार के ही भतीजे के साथ अवैध संबंध था। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। पूजा ने पति हनुमंत लाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।इसके बाद पूजा ने लखनऊ में रहने वाले एक ई-रिक्शा चालक कमलेश से मुलाकात की और उसे अपने पति की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी।पूजा प्लान के मुताबिक पति के साथ देवा मेला घूमने गई। लेकिन मेला घूमकर लौटते वक्त हनुमंत लाल की बॉडी देवा-लखनऊ रोड पर मिली। पति की मौत को पत्नी ने एक सड़क हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। परंतु पूजा के 8 के बच्चे ने उसके झूठ का पर्दाफाश कर दिया जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की।पूछताछ में सबकुछ सामने आ गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी पूजा गौतम का अपने ही परिवार के भतीजे के साथ अवैध संबंध था। घर में रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर पूजा ने पति से छुटकारा पाने का फैसला किया। उसने लखनऊ में रहने वाले एक ई-रिक्शा चालक कमलेश से मुलाकात की और अपने पति की हत्या के लिए उसे 1 लाख की सुपारी दी। फिर 13 अक्टूबर की शाम पूजा अपने बच्चे और पति के साथ देवा मेला घूमने गई मेला घूमने के बाद पूजा ने जानबूझकर वही ई-रिक्शा किराए पर लिया जिसे कमलेश चला रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विकास चंद्र त्रिपाठी के अनुसार, मृतक की पत्नी ठंड का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल से उतरकर ई-रिक्शा में बैठ गई. जब वे ताहीरपुर मोड़ के पास पहुंचे तो कमलेश और पत्नी ने मिलकर मोटरसाइकिल पर सवार हनुमंत लाल को रोका.कमलेश ने लोहे की रॉड से हनुमंतलाल के सिर पर वार कर दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *