कमला पसंद पान मसाला के मालिक की बहू ने क्यों की आत्महत्या,मिला सुसाइड नोट

P Sharma 

दिल्ली। नेशनल ब्रांड बने कमला पसंद पान मसाला कंपनी के मालिक की बहू दीप्ति चौरसिया ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस को जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें दीप्ति ने अपना दर्द बयां किया है। हालांकि दीप्ति ने सुसाइड नोट में किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार तो नहीं ठहराया, लेकिन सुसाइड नोट की भाषा यह जरूर बताती है कि दीप्ति बहुत तनाव में थीं। घटना दिल्ली के वसंत विहार इलाके की है, जहां कमला पसंद पान मसाला कंपनी के मालिक कमल किशोर चौरसिया का बंगला है। बंगले में दीप्ति का शव पंखे से लटका मिला।

दिल्ली के वसंत विहार स्थित कमला पसंद और राजश्री पान मसाला कंपनी के मालिक कमल किशोर चौरसिया के बंगले में उनकी बहू दीप्ति चौरसिया के सुसाइड की जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। इस दौरान मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। इसमें दीप्ति चौरसिया ने लिखा :अगर किसी रिश्ते में प्यार और विश्वास नहीं है तो फिर रिश्ते में रहने और जीने की वजह क्या है?: दूसरी ओर दीप्ति के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

दीप्ति चौरसिया कमला पसंद और राजश्री पान मसाला कंपनी के मालिक कमल किशोर चौरसिया के बेटे हरप्रीत चौरसिया की पत्नी थीं। दीप्ति और हरप्रीत की शादी साल 2010 में हुई थी, दोनों का एक 14 साल का बेटा है, दीप्ति की आत्महत्या के बाद उनके और हरप्रीत के बीच रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। कहा जा रहा है कि बीते कुछ सालों से दीप्ति और हरप्रीत के बीच संबंध ठीक नहीं थे, इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है वो ये कि हरप्रीत ने दूसरी शादी कर ली थी। कहा जा रहा है कि हरप्रीत की दूसरी पत्नी दक्षिण भारतीय सिनेमा में अभिनेत्री है। इन बातों की पुष्टि के लिए पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *