गोंडा:दबंगों ने पत्रकार के रास्ते को किया अवरूद्ध, पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला जिला अधिकारी से

P Sharma 

पत्रकार के रास्ते के लिए डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल। डीएम ने रास्ता दिलाने का दिया आश्वासन। गोण्डा। पत्रकार का मार्ग अवरूद्ध करने के प्रकरण में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल उ0 प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व मिला। जिसमें पत्रकार रमेश चन्द्र पाण्डेय का मार्ग अवरूद्ध करने एवं पाण्डेय सहित दो और घर के लोगों के पास वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था न होने की बात रखी गई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आश्वासन दिया कि कोई रास्ता नहीं रोक पायेगा। जांच करवाकर जो दोषी होगा उस कार्यवाही की जायेगी और मार्ग दिलाया जाएगा। जिलाधिकारी से मुलाकात करने के बाद पूरा प्रतिनिधि मण्डल पुलिस अधीक्षक से मिला उन्होंने भी जांच करवाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि शनिवार को थाना परसपुर अंतर्गत ग्राम गदापुरवा में कुछ लोगों ने मार्गं पर जबरदस्ती लोहे का एंगल गाड़ दिया था। उसी मार्ग से आर सी पाण्डेय पत्रकार, और दो घरों का आना जाना था। मौके पर मुख्यालय न होने के कारण फोन द्वारा प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई थी। प्रकरण को संज्ञान लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार को पीड़ित पत्रकार को बुलाया भी था। डीएम एसपी से मिलने वाले पत्रकार प्रतिनिधि मण्डल में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा महामंत्री महेंद्र तिवारी तहसील अध्यक्ष ओम चन्द्र शर्मा आदर्श, मनोज, राकेश प्रमोद शर्मा बजरंग त्रिपाठी सहित लगभग एक दर्जनभर पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *