गोंडा:धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, आज होगा श्री अखंड रामायण पाठ

P Sharma 
गोन्डा
शहर में जगह-जगह पर गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। रानी बाजार स्थित पुरानी गल्ला मंडी में श्री बालाजी सेवक परिवार द्वारा द्वितीय वर्ष बुधवार को सुबह 10:00 बजे से श्री अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा।और 2 अप्रैल दिन गुरुवार को सांयकाल 5:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन गायक विशाल श्रीवास्तव ,बंटी राज, शिवकुमार बडकऊ, मयंक कसौधन,करन पटवा और पायल गुप्ता द्वारा भजन संकीर्तन होगा। और
विशाल भंडारा का आयोजन भी सांयकाल 7:00 बजे से शुरू होगा। ये जानकारी कार्यक्रम के आयोजक अमित सोमानी ने दी।उधर श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवक परिवार समिति, दयानंद द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम गोनार्द् लान निकट टामसन कॉलेज के सामने होगा जिसमें बुधवार को श्री अखंड रामायण पाठ होगा 2 अप्रैल को सांयकाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें भजन गायक रोहित शर्मा दीपक, गितेश प्रकाश और सौरभ त्रिपाठी सहित अन्य भजन गायक भजनों के हाजिरी लगाएंगे ।और सवामनी प्रसाद 13वां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक प्रेम गोयल ने दी। और उधर मालवीय नगर स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सांयकाल 6 बजे केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएंगे और फिर बाबा को भोग लगाकर विशाल भंडारा होगा। यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक सुनील कुमार रस्तोगी ने दिया। उधर आवास विकास कॉलोनी कच्चे बाबा आश्रम में प्रथम वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें गुरुवार 2 अप्रैल को प्रातः 7:00 बजे से सुंदरकांड का पाठ आयोजन होगा और प्रातः 9:00 बजे बालाजी सरकार का जन्मोत्सव धूमधाम से केक काट कर मनाया जाएगा और दोपहर में 1:00 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजन सनी जायसवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *