गोंडा: आर पी एफ के द्वारा एक और सराहनीय कार्य, लावारिस बच्ची को सुरक्षित हाथों में सुपुर्द किया

P Sharma 

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा के द्वारा एक लावारिस लड़की को चाइल्ड लाइन/ गोंडा को सुपुर्द किया गया,लगातार पिछले कुछ दिनों से आर पी एफ के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है, आर पी एफ के इंस्पेक्टर महोदय शायद इसके लिए प्रशंशा के योग्य है,लावारिश  बच्चो को उनके मां बाप से मिला रहे है या उन्हें सुरक्षित स्थान पर पंहुचा रहे है,नमन है,मामला यह है उनके शब्दों में,  31/03/26 को मैं सहायक उप निरीक्षक राम दत्त प्रसाद साथ हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह तथा कांस्टेबल मोहनलाल प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर आपराधिक गतिविधि पर निगरानी कर रहे थे इस दौरान देखा गया कि प्लेटफार्म नंबर 2 के पूरब साइड ओवर ब्रिज के नीचे एक लड़की रो रही थी। जिसे पोस्ट पर लाकर महिला कांस्टेबल मधु के द्वारा सरलता से पूछा गया तो अपना नाम खुशबू बताई। उसके बाद पता बताने में असमर्थ रही जिसकी सूचना रेलवे चाइल्ड लाइन गोंडा को दिया गया। सूचना पाकर केस वर्कर आंचल गुप्ता उपस्थित हुई, जिसे डिप्टी ss कमर्शियल गोंडा इरफान उल्लाह के समक्ष गवाहन उक्त लड़की को रेलवे चाइल्ड लाइन गोंडा को समय 16/09 बजे सुपुर्द किया गया। इस नेक कार्य के लिए मीडिया पूरी आपको बहुत धन्यवाद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *