P Sharma
गोंडा।आज बढ़ती हुई मंहगाई में एक आम आदमी के लिए लडकी की शादी करना बहुत कठिन कार्य है,कुछ गरीब परिवार ऐसे है,कि लड़की की शादी में कुछ भी उपहार नही दे पाते है,ऐसे में अभिनंदन ट्रस्ट गरीब परिवार के लिए उपहारों का ढेर देता है,ऐसे कई परिवार इस उपहार योजना का लाभ ले चुके है,यह ट्रस्ट पूरे देश में काम कर रहा है।इस ट्रस्ट का सम्मेलन शर्मा होटल निकट बस स्टैंड पर संपन्न हुआ जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ,ट्रस्ट के चेयरमैन डा o विवेकानंद ने बताया कि गरीबी अब किसी परिवार में लड़की की शादी के लिए समस्या नहीं बनेगी।इस अवसर पर अभिनंदन ट्रस्ट के जिले भर के पदाधिकारी और गणमान्य उपस्थित रहे।

