मथुरा: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नहर में पलटी,चार दोस्तो की हुई मौत

P Sharma 

मथुरा। बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया मोड़ पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने रजबहे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चारों युवकों की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत रजबहे की ओर दौड़े और युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की। पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत आई। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए कार से युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चारों युवक बेसुध हालत में मिले। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को रजबहे से बाहर निकलवाया।

वे एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी काफी तेज रफ्तार में चालक अमित चला रहा था। रात करीब नौ बजे जैसे ही कार नगला देविया के तीव्र मोड़ पर पहुंची तभी चालक मोड़ को संभाल नहीं पाया और कार लहराती हुई सीधे रजबहे में जा गिरी। सड़क पर मौजूद लोगों ने कार को फिसलते देखा, लेकिन कुछ समझ पाते उससे पहले हादसा हो गया।

हादसे में राहुल (23), मोहित (21), अमित (23) और उनका एक दोस्त जान गंवा बैठे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खुशियों भरे कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रहे परिवारों को कुछ ही घंटों में मातम छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *