किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

राकेश चौहान 

गोण्डा

पीएम किसान समृद्धि योजना के तहत ग्राम  विकास खंड कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम परसौली व कैथौली में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कानपुर फर्टिलाइजर केमिकल लिमिटेड के उमाशरन तिवारी ने किसानों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। और कहा कि सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के साथ उनकी खेती को उन्नतिशील बनाने का लगातार प्रयास कर रही है। सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ खेतों की मिट्टी की जांच व आवश्यकता अनुसार उर्वरक का प्रयोग करने की सलाह दी।

गोंडा के एरिया मैनेजर ललित वर्मा, बलरामपुर एरिया मैनेजर सुभाष उपाध्याय व एरिया मैनेजर बहराइच ने किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड के आशीष कुमार वर्मा व शिवम कश्यप ने फसल की पैदावार बढ़ाने व सरकारी मूल्य पर फ़सल की बिक्री करने की जानकारी दी। साथ ही गन्ना किसानों को गन्ना की प्रजातियों, कीटनाशक दवाओं, उर्वरक की मात्रा आदि के बारे में विस्तार से बताया। जिसमे भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *