CO सदर शिल्पा वर्मा का गोरखपुर तबादला, तेज-तर्रार IPS अधिकारी के रूप में बनाई पहचान

CO सदर शिल्पा वर्मा का गोरखपुर तबादला, तेज-तर्रार IPS अधिकारी के रूप में बनाई पहचान

गोंडा।सीओ सदर शिल्पा वर्मा का पुलिस उपाधीक्षक के पद पर जनपद गोरखपुर तबादला हो गया है। शासन स्तर से जारी तबादला सूची में उनका नाम शामिल है।

तेज-तर्रार छवि: शिल्पा वर्मा को महिला पुलिस उपाधीक्षकों में एक तेज-तर्रार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी माना जाता है। गोंडा में तैनाती के दौरान उन्होंने अपने सर्किल में कई बड़े हत्याकांडों और जघन्य अपराधों का सफल अनावरण किया।

चुनौतीपूर्ण केसों को सुलझाने में उनकी कार्यशैली की जमकर सराहना हुई। क्राइम कंट्रोल और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

गोरखपुर जैसे संवेदनशील जिले में उनकी तैनाती को सरकार की प्राथमिकता से जोड़कर देखा जा रहा है। गोंडा पुलिस महकमे में उनके कार्यों की चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *