चकरौत में CM कार्यक्रम पर मंडलायुक्त का शिकंजा: “हर कमी की जवाबदेही तय होगी” – डीएम-आईजी के साथ निरीक्षण किया

Kumar Rakesh

चकरौत में CM कार्यक्रम पर मंडलायुक्त का शिकंजा: “हर कमी की जवाबदेही तय होगी” – डीएम-आईजी के साथ निरीक्षण किया

गोण्डा । मुख्यमंत्री के गोण्डा दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज कर्नलगंज तहसील के चकरौत पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ आईजी अमित पाठक और डीएम प्रियंका निरंजन भी मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, यातायात और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी हों। साफ कहा – CM के प्रस्तावित कार्यक्रम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

इसके बाद मंडलायुक्त ने पंचायत भवन पैरौरी और CHC कर्नलगंज का भी निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं को परखते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय कई विभागों के अफसर और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *