P Sharma
*हलदरमऊ, कटरा बाजार, परसपुर में भी निर्विरोध चुनी गई कार्यकारिणी*
*गोंडा, 21 जून 2026*
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अमीर अहमद, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी व महामंत्री देवमणि शुक्ला की देखरेख में हुए चुनाव में तरबगंज ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नरसिंह नारायण पांडे लगातार आठवीं बार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
*तरबगंज ब्लॉक कार्यकारिणी*
ब्लॉक महामंत्री भानु पाल सिंह, कोषाध्यक्ष रामशरण गुप्ता और संगठन मंत्री राम अवतार चुने गए। संप्रेक्षक पद की जिम्मेदारी विजय कुमार को मिली।
*अन्य ब्लॉकों में भी निर्विरोध निर्वाचन*
हलदरमऊ ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह, महामंत्री राम निहोर, कोषाध्यक्ष नकुल यादव, संगठन मंत्री भोले शंकर व संप्रेक्षक राजेश मिश्रा बने। कटरा बाजार से हरेंद्र सिंह अध्यक्ष, संत प्रकाश शुक्ला महामंत्री, शिव प्रसाद यादव कोषाध्यक्ष, राजकुमार संगठन मंत्री व अजय यादव संप्रेक्षक चुने गए। परसपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जितेंद्र तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
*नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पहनाई माला*
चुनाव संपन्न होने के बाद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी व महामंत्री देवमणि शुक्ला ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर बधाई दी।
*ये रहे मौजूद*
इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता कश्यप, वजीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष सनी राम कनौजिया, इटियाथोक ब्लॉक अध्यक्ष लोकनाथ शुक्ल, छपिया ब्लॉक कोषाध्यक्ष विनय त्रिवेदी, नवाबगंज संप्रेक्षक धरनीधर तिवारी, महेश कोषाध्यक्ष अशोक सोनकर, अरुण कुमार, वैभव राज मिश्रा, कृपानंद सिंह, राजकुमार समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

