एक साथ UPSC, एक साथ इस्तीफा: 13 साल की नौकरी छोड़ गईं IAS दिव्या मित्तल और IPS जगमोहन मीणा

P Sharma 

*नई दिल्ली/लखनऊ।* उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के बाद उनके बैचमेट IPS अधिकारी जगमोहन मीणा का इस्तीफा भी मंजूर हो गया है। दोनों ने एक ही साल UPSC क्रैक किया था और एक ही साल 2026 में 13 साल की सेवा के बाद नौकरी छोड़ दी।

2013 बैच के दोनों अधिकारी हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2012 में दिव्या मित्तल को ऑल इंडिया 69वीं रैंक मिली थी और उन्हें यूपी कैडर मिला था, जबकि जगमोहन मीणा को 848वीं रैंक के साथ ओडिशा कैडर अलॉट हुआ था।

दिव्या मित्तल का इस्तीफा महज 15 दिन में स्वीकार हो गया था, जबकि IPS जगमोहन मीणा के इस्तीफे को मंजूरी मिलने में कई महीने लग गए। 11 सितंबर 2026 के परिपत्र के अनुसार राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल है।

राजस्थान मूल के जगमोहन मीणा ने भुवनेश्वर डीसीपी रहते हुए 6 जुलाई 2026 को न्यूज एजेंसी ANI से कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है और निजता का सम्मान किया जाए। उन्होंने कटक, भुवनेश्वर, कालाहांडी, मलकानगिरी, गंजाम समेत कई जिलों में सेवा दी है और ओडिशा सरकार व जनता का आभार जताया है।

हालांकि 13 साल की सर्विस के बाद दोनों के इस्तीफे की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *