नहीं रहे नाना… पर्दे का ‘अन्ना’ हमेशा के लिए खामोश ,75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में ली आखिरी सांस

P Sharma 

गोवा स्थित घर पर आया हार्ट अटैक, 45 मिनट तक CPR के बाद भी नहीं बचाया जा सका; 5:20 बजे डॉ. शेखर सालकर ने किया मृत घोषित

मुंबई/गोवा।भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 6c08

डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया। मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। फिलहाल परिवार की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। 6c08

3 नेशनल अवॉर्ड, एक पद्मश्री
नाना पाटेकर ने 1989 में ‘परिंदा’ में अन्ना के किरदार से बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पहला नेशनल अवॉर्ड जीता। 1994 में ‘क्रांतिवीर’ के लिए बेस्ट एक्टर और 1996 में ‘अग्निसाक्षी’ के लिए फिर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए 2013 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। ‘वेलकम’ में उदय शेट्टी का उनका रोल आज भी लोगों की जुबान पर है।

जवानों के असली हीरो
फिल्म ‘प्रहार’ के लिए उन्होंने मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ मिलिट्री ट्रेनिंग ली थी। 1999 कारगिल युद्ध में वे दो हफ्ते से ज्यादा जवानों के बीच रहे थे। अक्सर कहते थे – “देश सबसे पहले है, जवान ही असली हीरो हैं।”

नाना के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *