आजाद अधिकार सेना में बड़ी जिम्मेदारी, मोहम्मद हुसैन बने देवीपाटन मंडल के मीडिया प्रभारी

P Sharma 

लखनऊ / गोंडा।अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रही पार्टी आजाद अधिकार सेना ने संगठन को मजबूत करने के लिए एक बड़ी नियुक्ति की है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद श्री मोहम्मद हुसैन को देवीपाटन मंडल का मंडल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।

पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा 10 नवंबर 2026 को जारी पत्रांक AAS/Appointment/UP/644 के माध्यम से यह नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति अगले आदेशों तक प्रभावी रहेगी।

पार्टी ने मोहम्मद हुसैन से अनुरोध किया है कि वे पूरी निष्ठा, लगन और परिश्रम के साथ पार्टी के मूल उद्देश्यों अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध एवं आम नागरिक के अधिकारों के लिए संघर्ष हेतु कार्य करें।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने मोहम्मद हुसैन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव और सक्रियता से देवीपाटन मंडल में पार्टी की मीडिया और संगठनात्मक गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।

मोहम्मद हुसैन की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि देवीपाटन मंडल में अब पार्टी की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *