श्रावस्ती: घूस लेने के आरोप में लेखपाल गिरफ्तार,भेजा गया जेल

श्रावस्ती :बाढ़ पीड़ित से रिश्वत लेने की मामले में एक लेखपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने इस लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।श्रावस्ती जिले में बाढ़ राहत में अनुदान दिलाने के लिए एक लेखपाल ने एक किसान से रिश्वत ली थी।

जब उसे अनुदान नहीं मिला। तो उसने इसकी शिकायत किया और रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। विवेचना में रिश्वत लेने की पुष्टि होने के बाद आरोपी लेखपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।श्रावस्ती जिले के इकौना थाना के गांव दहावर कला के रहने वाले अजहरुद्दीन से हल्का लेखपाल प्रेम नारायण ने बाढ़ राहत अनुदान दिलाने के नाम पर फरवरी 2023 में किसानों से रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। रुपये लेने के बाद भी जब किसान शहाबुद्दीन को अनुदान नहीं मिला। तो उसने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल ने पीड़ित से गाली गलौज किया। इस पर शहाबुद्दीन ने मामले की शिकायत की। इकौना थाने में आठ फरवरी 2023 लेखपाल प्रेम नरायन निवासी भचकाही थाना सिरसिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की ओर से मामले की विवेचना की गई। जिसमें शिकायत की पुष्टि हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *