आगरा जिले में बड़ा सड़क हादसा,ट्रक में पीछे से डबल डेकर बस की टक्कर,चार की मौत और कई घायल

Pramod Sharma 
आगरा।उत्तर प्रदेश के आगरा जिले बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, आगरा के फतेहाबाद थाना इलाके में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के डबल डेकर बस पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। ये बस बनारस से आगरा की ओर आ रही थी।

एक साइड से बस के परखच्चे उड़ गए।बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर बस तेज गति से चल रही थी। अचानक ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक में टक्कर लगने के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद बस में फंसे लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया।

जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक एक जोरदार झटका लगा।आगे की सीटों पर बैठे लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि पीछे बैठे लोगों की चोट आई। बस यात्रियों से भरी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *