गोरखपुर:पति से अलग होकर प्रेमी के साथ रहने के विवाद में प्रेमी की पीट पीट कर हत्या

Pramod Sharma 
गोरखपुर: सहजनवां थानाक्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। घटना भेलउर उर्फ डडौली गांव की है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार निषाद के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक अपने प्रेमिका के साथ कई वर्षों से लिव इन में रह रहा था। पुलिस संदेह के आधार पर प्रेमिका से भी पूछताछ कर रही है। गांव में यह भी चर्चा है कि मृतक की प्रेमिका का पहले हत्यारोपित से अफेयर था बाद में किसी कारण से दोनों के बीच संबंध खराब हो गए।सूत्रों के मुताबिक सेमरडांडी निवासी प्रदीप का भेलउर उर्फ डडौली में रहने महिला से प्रेम संबंध था। आठ वर्षों से दोनों लिव इन में थे। गुरुवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे प्रदीप प्रेमिका के घर से बाइक लेकर मुस्तफाबाद चौराहे पर गया था। वापस आते समय घर के पास ही पहले से तैयार बैठे हमलावरों ने प्रदीप को घेर लिया और लाठी, डंडा व राड़ से हमला बोल दिया
मृतक की प्रेमिका दो बच्चों की मां है, पति से भी संबंध खराब होने के कारण वह मायके भेलउर में ही रहती है, चर्चा तो यहां तक है कि महिला का हत्यारोपी से पहले संबंध रहा है बाद में किसी कारण से दूरियां बढ़ गई। इस के बाद मृतक से संबंध गहरे हो गए जिसको लेकर पूर्व प्रेमी भी प्रदीप से नाराज चल रहा था।
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सहजनवा थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध का लगता है। मृतक की प्रेमिका ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *