उन्नाव:दिल दहला देने वाली घटना,पति ने पत्नी और दो बच्चियों की हत्या कर खुद भी फांसी पर लटका

Pramod Sharma 
उन्नाव।उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना से हड़कंप मच गया। इस हृदयविदारक घटना में एक व्यक्ति ने पत्नी और अपने दो बच्चियों की हत्या कर स्वयं फांसी पर लटक गया।  परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक में बताया कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति ने दोनों बच्चियों और पत्नी की हत्या कर आत्महत्या करना प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। घटना अचलगंज थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत साहब खेड़ा गांव में उस समय कोहराम मच गया। जब एक साथ चार लोगों की मौत की खबर लोगों ने सुनी। साहब खेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय अमित, 30 वर्षीय पत्नी गीता और 10 और 6 वर्षीय पुत्री का शव घर में मिला। कारण के विषय में घर वाले कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। घटना की जानकारी अचलगंज थाना पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर अचलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अमित ने अपनी दोनों बच्चियों और पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर लिया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *