मेरठ:यू पी एस सी में असफल होने पर युवती ने लगाई फांसी,4 दिन तक शव सड़ता रहा

Pramod Sharma 

मेरठ: यूपीएससी में सिलेक्शन नहीं होने पर युवती फंदे से लटक गई। 4 दिन तक शव घर में सड़ता रहा। पड़ोसियों को जब बदबू आई तो परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। मामला मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के ग्रेटर गंगा कॉलोनी का है।
महोबा के कांता प्रसाद शुक्ला बीएसएनल से रिटायर्ड हैं। वह फैमिली के साथ मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के ग्रेटर गंगा कॉलोनी में रहते हैं। परिवार में बेटी प्रियंका (40) और दो बेटे हैं। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। बेटे गुड़गांव और पुणे में नौकरी करते हैं। प्रियंका की अभी शादी नहीं हुई थी। वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।पड़ोसियों के मुताबिक, 12 अप्रैल को कांता प्रसाद और उनकी पत्नी महोबा चले गए। घर पर प्रियंका अकेली थी। शुक्रवार शाम को सब्जी लेने जाते समय लोगों को कांता प्रसाद के घर से बदबू आई। इस पर प्रियंका को आवाज लगाई गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कांता प्रसाद और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर रात 9 बजे गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो घर में फंदे पर शव लटका मिला।शव से बदबू आने लगी थी।

घटना स्‍थल पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसमें लिखा है कि मेरी जिंदगी नॉर्मल है। मैंने अपनी जिंदगी में कुछ खास नहीं किया। मैं नौकरी के लिए अयोग्य हूं। मैं अपनी मर्जी से फांसी लगा रही हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।पुलिस जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि 22 अप्रैल को ही प्रियंका ने सुसाइड किया। उसी दिन सिविल सर्विसेज का रिजल्ट आया था। उसका एग्जाम क्लियर नहीं हो पाया था, इसलिए तनाव में आकर उसने जान दे दी। प्रियंका 4 बार एग्जाम दे चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *