उरई:कार और ट्रक की टक्कर,बहराइच जिले के पांच लोगो की मौके पर मौत,तीन की हालत गंभीर

 

उरई ।झांसी-कानपुर हाईवे स्थित सोमई गिरथन के पास भीषण हादसा हो गया। चालक को नींद आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी ओर जा पहुंची। इससे झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पंहुची पुलिस ने सभी को बाहर निकलते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कार सवार बहराइच से बेंगलुरु जा रहे थे। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के इकधरा निवासी अंकित , पत्नी संगीता, पुत्री सिद्धिका, कार चालक ब्रजेश उसकी पत्नी प्रीति पुत्र अत्तु, मानवी और मंदा के साथ बुधवार की सुबह कार से बेंगलुरु जा रहे थे।हादसे में पांच की मौके पर ही मौत

जैसे ही कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास स्थित सोमई गिरथन के पास पहुंची थी। चालक ब्रजेश को झपकी आ गई और कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ पहुंच गई। इससे झांसी की ओर से आ रहा ट्रक ने कर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उसमें सवार बृजेश, प्रीति, संगीता, सिद्दीका, अत्तु की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, अंकित, मानवी व मंदा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *