पत्रकारिता का उद्देश्य सशक्त समाज का निर्माण, समता और न्याय पर आधारित व्यवस्था- आयुक्त 

Pramod Sharma 

गोंडा।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य सत्य या समाधान की खोज करना और सशक्त समाज का निर्माण करना है‌।‌ आयुक्त ने पत्रकारों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाचार लेखन से पहले संबंधित अधिकारियों से संवाद करते हुए उनके पक्ष की जानकारी करना स्वस्थ परंपरा है। 

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन की जनपदीय इकाई की तरफ से गांधी पार्क स्थित टाउन हाल में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में पत्रकारिता की चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि देवी पाटन मंडल आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील, अपर आयुक्त कमलेश चंद्र बाजपेई व जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज के प्रबंधक व जिले के वरिष्ठ पत्रकार रहे एसपी मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता जन पक्षधर होनी चाहिए। 

अपर आयुक्त कमलेश चंद्र वाजपेयी ने हिंदी की समृद्धता में कमी या गिरावट पर चिंता जतायी और कहा कि भारत में चल रहा भाषा विवाद चिंताजनक है। इस पर पत्रकारों को ध्यान देने की जरूरत है‌। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के कविता की पंक्तियां आदमी वही है जो परिस्थितियों से लड़े, एक सपना टूटे तो दूसरा गढ़े उद्धृत करते हुए पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार को चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है। यदि चौथा स्तंभ कमजोर पड़ गया तो देश की व्यवस्था चरमरा जाएगी। ऐसे में पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी से निर्वहन करना चाहिए। क्योंकि समाज को कलमकारों पर पूरा भरोसा रहता है। आज भी अखबारों में जो बात छपती है। जनता उसे सत्य मानती है। ऐसे में हमें उनके भरोसे पर कायम रहना होगा। संगोष्ठी को वरिष्ठ पत्रकार विजय बहादुर तिवारी, टीपी सिंह, अंचल श्रीवास्तव व संगठन के अध्यक्ष कैलाशनाथ वर्मा महामंत्री महेंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया। संगठन कि तरफ से आयुक्त ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार ,टीपी सिंह,एसपी मिश्रा,उमानाथ,तिवारी,अरुण त्रिपाठी,अखिलेश शुक्ला,हनीफ सिद्दीकी, एसपी तिवारी,महादेव सागर,पंकज सिन्हा,कृष्णा शर्मा,अशफाक अहमद,राहुल तिवारी,उमेश मिश्रा,आर सी पांडे,रघुनाथ पांडे,प्रमोद शर्मा,सुधांशु गुप्ता आदि दर्जनों पत्रकारों को स्वर्गीय डाक्टर के विक्रम राव अवार्ड से आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया और मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को रुद्राक्ष का वृक्ष एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। अध्यक्ष द्वारा पूरन चंद गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष,अनवारूल हसन को सलाहकार मनोनीत किया गया।मौके पर प्रदीप गुप्ता सरदार राजेन्द्र सिंह जिंदर पंश्याम त्रिपाठी अरविंद गुप्ता जटाशंकर सिंह अशोक सिंह विजय शुक्ला सतपाल सचदेवा सहित जनपद के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *