P Sharma
पुलिस ने आरोपी अरुण को मीडिया के सामने पेशकर शीला हत्याकांड का खुलासा किया।
पुलिस ने आरोपी अरुण को मीडिया के सामने पेशकर शीला हत्याकांड का खुलासा किया।
गन्ने के खेत में वारदात की
गोंडा।भीटी भदवाल गांव की रहने वाली शीला (25) इंस्टाग्राम पर रील बनाने की शौकीन थी। इसी दौरान शीला का साल 2022 में इंस्टाग्राम के जरिए बिहार के थाना काराकाट रोहतास के चौगाई निवासी अरुण कुमार से बातचीत शुरू हुई।
धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान कई बार अरुण बिहार से गोंडा आया। शीला से अरुण की मुलाकात होने लगी। इन 4 सालों में जरूरत पड़ने पर अरुण ने शीला को कैश और ऑनलाइन करीब डेढ़ लाख रुपए भेजे।
9 मार्च को भी अखिरी बार अरुण ने शीला को 11 हजार रुपए ऑनलाइन भेजे थे। इसके बाद भी शीला बार-बार अरुण से पैसे की मांग को लेकर दबाव बना रही थी। अरुण कुमार को शक था शीला किसी अन्य लड़के से भी बात करती है। उसे धोखा दे रही है।इसी शक के आधार पर शीला और अरुण कुमार के बीच मनमुटाव हो गया था। इसी से क्षुब्ध होकर अरुण कुमार ने शीला को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। शीला से मिलने के लिए 29 मार्च को गोंडा आ गया। उसने शीला को विश्वास में लेकर भीटी भदवल भवन गांव के पास गन्ने के खेत में मिलने के लिए बुलाया।
रील बनाने का बहाना बनाते हुए उसके दोनों हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसके गले पर चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद अरुण कुमार भाग गया। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। कॉल डिटेल के आधार पर एसओजी, सर्विलांस और देहात कोतवाली समेत 4 टीमें एक्टिव हुईं।
शनिवार को गोंडा रेलवे स्टेशन से सोनी गुमटी को जाने वाली रोड से अरुण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया है।
आरोपी अरुण मोबाइल की दुकान चलाता था। इलेक्ट्रीशियन का काम भी करता था।
आरोपी अरुण मोबाइल की दुकान चलाता था। इलेक्ट्रीशियन का काम भी करता था।
भोजपुरी और फिल्मी गानों पर रील बनाती थी
शीला के पिता अशोक कुमार ई-रिक्शा चलाते हैं। मां हाउस वाइफ हैं। शीला की 2 बहनें थीं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। शीला के इंस्टाग्राम पर 913 फॉलोअर्स हैं। पहली रील उसने 29 अगस्त 2022 को बनाई थी। भोजपुरी और फिल्मी गानों पर रील बनाती थी।
प्रेमिका के लिए प्रेमी ने बेच दी थी दुकान
वहीं आरोपी अरुण मोबाइल की दुकान चलाता था। इलेक्ट्रीशियन का काम भी करता था। पिता बैजनाथ किसान हैं। एक भाई और एक बहन हैं। आरोपी अरुण घर में सबसे बड़ा था। अरुण ने 17 नवंबर 2021 को इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। उसके इंस्टाग्राम पर 393 फॉलोअर्स हैं।
अरुण ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया, उसने शीला की मदद के लिए अपनी मोबाइल की दुकान तक बेच दी थी। परिवार वाले बार-बार उससे पूछ रहे थे कि दुकान बेचने के बाद रुपए का कहां यूज किया।

