ललितपुर:चार बहुओं की सास प्रेमी संग फरार,बहुओं का जेवर भी ले गई साथ

Pramod Sharma 

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां चार बहुओं की सास एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई। खास बात यह है कि महिला जाते समय बहुओं के सोने-चांदी के सारे जेवरात भी अपने साथ ले गई। पीड़ित पति ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक ग्रामीण पुलिस कार्यालय पहुंचा और प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला जाते समय घर में रखे बहुओं के सभी कीमती आभूषण भी लेकर फरार हो गई है। पीड़ित ने बताया कि उसने पत्नी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

पीड़ित ग्रामीण जब थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाना चाहा तो वहां से भी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने SP से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि महिला और युवक की तलाश कर जेवरात वापस दिलाए जाएं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *