P Sharma
रक्षा बंधन पर योगी सरकार ने दिया महिलाओं को तोहफा,रोडवेज और सिटी बस बिल्कुल फ्री 8 अगस्त से 10 अगस्त तक
लखनऊ। रक्षा बंधन के त्यौहार पर महिलाएं दूर दराज अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जाती है।उनके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने तीन दिन तक बस सेवा फ्री कर दिया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि इस बार 8 अगस्त सुबह 6 बजे से लेकर 10 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं को यूपी रोडवेज (UPSRTC) और नगरीय बस सेवाओं में यात्रा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। यह सुविधा तीन दिनों तक पूरे उत्तर प्रदेश में लागू रहेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान की। महिलाओं के लिए यह फ्री यात्रा सुविधा रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए दी गई है ।

