गोंडा:समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश@2047” अभियान के अंतर्गत गोण्डा जनपद में विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन

P Sharma 

उत्तर प्रदेश को वर्ष-2047 तक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका होगी निभानी

*गोण्डा 10 नवम्बर,2025*।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन के निर्देशानुसार जनपद गोण्डा के विभिन्न महाविद्यालयों में *“समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश@2047”* विषयक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस श्रृंखला में माँ गायत्री रामसुख महाविद्यालय, मसकनवा तथा बाबू दुर्गा प्रसाद मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, छपिया सहित अन्य महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए।

कार्यक्रमों श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गोण्डा के प्राचार्य प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर जितेंद्र सिंह एवं डॉ. रेखा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने हेतु युवाओं की भागीदारी और जनजागरूकता को बढ़ाना था।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अध्यापकगणों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने “विकसित उत्तर प्रदेश@2047” के विभिन्न आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा रचनात्मक सुझाव व फीडबैक साझा किए। प्रतिभागियों ने शिक्षा, तकनीकी नवाचार, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, अध्यापकगण एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

जनपद के महाविद्यालयों में विकसित उत्तर प्रदेश @2047 विषय पर आयोजित संवाद एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन माँ गायत्री राम सुख महाविद्यालय मसकनवा गोंडा में किया गया जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के आई. क्यू.ए.सी. समन्वयक भौतिक विज्ञान विषय के विभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह एवं विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान डॉ रेखा शर्मा ने अपने उद्बोधन द्वारा छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए जन कल्याण हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं और समर्थ एवं विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओ की भूमिका पर प्रकाश डाला साथ ही युवाओं को विकसित उत्तर प्रदेश @2047 सुझाव लिंक पर अपने सुझाव भी 150 शब्दों में लिख कर पोस्ट करने के लिए उत्प्रेरित किया l प्रो जितेंद्र सिंह ने कहा जब गोंडा के प्रति व्यक्ति की आय पाँच से सात लाख प्रति वर्ष 2047 तक पहुँचाकर विकसित प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। 

महाविद्यालय के प्रशासक डॉ घनश्याम शुक्ला ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला सफल मंच संचालन डॉ अविनाश तिवारी ने किया उत्तर को विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए छात्र छात्राओं ने अपने सुझाव साझा किए। जिसमें काजल मौर्य का सुझाव कुटीर उद्योग को बढावा, अनीता चौधरी का सुझाव वैज्ञानिक खेती, हरीश का सुझाव पर्यटन को बढ़ावा देना रहा 

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मनु लाल यादव, डॉ कृष्ण कुमार मिश्रा, डॉ कपिल देव वर्मा, विनोद शुक्ला ,डॉ रवि शंकर मिश्रा, डॉ इंद्रसेन उपाध्याय, कौशल किशोर पांडे, आशुतोष मल्ल, दामिनी पांडेय, कुसुम मौर्य, तेज मान उपाध्याय, कृष्ण मानी यादव,राज पांडेय, आशीष शुक्ला, राम महेश पांडेय, अमर पांडेय, काजल मौर्या का सहयोग सराहनीय रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *