गोंडा:सामाजिक सेवा समिति के द्वारा एक विशाल सम्मान समारोह का आयोजन,गांधी पार्क गोंडा

P Sharma 

गोंडा।जन उत्थान  सामाजिक सेवा समिति गोंडा के तत्वाधान में समिति का , द्वितीय वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय टाउन हॉल गांधी पार्क गोंडा में किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री हीरालाल सेवानिवृत प्रधानाध्यापक बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉक्टर आफताब आलम ,बाल रोग विशेषज्ञ, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय गोंडा ,विशिष्ट अतिथि माननीय इंजीनियर ओमप्रकाश साहब सिंचाई विभाग गोंडा रहेl कार्यक्रम में जनपद गोंडा के साथ-साथ अन्य जनपदों के समाजसेवियों, चिंतकों तथा समिति के सदस्यों/ पदाधिकारी ने सहभागिता कियाl कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प तथा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण, बुद्ध वंदना तथा , 

तृशरण एवं पंचशील के साथ किया गया। समिति की अध्यक्ष श्रीमती संजू एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत व सम्मान बुके, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर किया गया।

अधिवेशन कार्यक्रम में तथागत बुद्ध इंटर कॉलेज ढोड़ियापारा वजीरगंज, शांति मेमोरियल स्कूल अशोकपुर टिकिया वजीरगंज व महात्मा बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनीपुर, वजीरगंज गोंडा की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया| कार्यक्रम में “अशिक्षा एवं गरीबी जन उत्थान में सबसे बड़ी बाधा पर एक विमर्श ” विषय पर कार्यक्रम में पधारे अतिथियों के साथ ही, संरक्षक श्री जयराम सुमन श्री बाबूलाल, श्री प्रेम राज, श्री रवि आर्य, श्री राधेश्याम कनौजिया सहित अन्य वक्ताओं द्वारा भी अपने अपने विचार प्रस्तुत किया गए । अधिवेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गयाl कार्यक्रम में मेधावी छात्रों आयुष कुमार सुमन, सिद्धार्थ कुमार सुमन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा श्रीमती इंद्रावती, राजपति एवं सुशीला व श्री सत्येंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री घनश्याम मौर्य एवं श्री दिलीप कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गयाl कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री जय राम सुमन (संरक्षक ) के साथ साथ सुनील आनंद,खुशीराम मौर्य, पिंकी आनंद, राम गुलाम चौधरी, देश रत्न, हरिप्रसाद शुक्ल, देश दीपक, सपना विमल, ब्रजराज श्रीमाली, आतमा राम मौर्य, खुशी राम मौर्य, जितेंद्र कुमार सुमन, सुरेश नादान, राज किशोर मौर्य,बजरंगकुमार ,रमेश कुमार, बृजनंदन वर्मा, गया प्रसाद आनंद सहित भारी संख्या में महिलाओं, पुरुषोंएवं बच्चों द्वारा सहभागिता किया गया| कार्यक्रम का समापन समिति की स्थापना में अग्रणी एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री बाबूलाल जी के धन्यवाद एवं आभार प्रस्ताव के बाद हुआ। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *