P Sharma
गोंडा -दिनांक 10/12/2025 होमगार्ड जवान सुरेश पाण्डेय उम्र लगभग (57)पुत्र स्व श्री ईश्वर दयाल पाण्डेय कम्पनी नगर प्रथम गोण्डा का अचानक तबियत बिगड़ने से निधन हो गया। वर्तमान माह में इनकी ड्यूटी फायर सर्विस स्टेशन गोंडा पर चल रही थी।मृतक जवान ग्राम सभा – पूरे उदई थाना कोतवाली देहात गोण्डा का निवासी है। मृतक जवान के परिवार में दो बेटे राज पाण्डेय (22) रितेश पाण्डेय (17)व एक पुत्री महक पाण्डेय (15) व पत्नी हैं। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र अंकम ओझा , कम्पनी अध्यक्ष राजेंद्र दूबे, नीरज पांडे, सुरेन्द्र पाण्डेय,व अन्य पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक जवान के परिवार का हर सम्भव सहयोग करने की बात कही है।

