गोंडा:संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत,मायके वालों ने लगाया गंभीर आरोप

P Sharma 

 गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के ढ़ोड़ेपुर गांव निवासी रंजीत मोदन वाल की 22 वर्षीया पत्नी शीतल मोदनवाल की गुरुवार की रात्रि में फांसी लगा लिया।जब घर वाले जाने तो मरणासन्न स्थिति में  इलाज के लिए देर रात्रि में परिजन उसे गोंडा मेडिकल कालेज लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया । उधर जानकारी पाकर पहुंचे मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाया है।
महिला के भाई अमर नाथ मोदन वाल ने ससुराल वालों पर बहन को मार डालने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। जानकारी के अनुसार, मृतका का मायका बलरामपुर जिले के उतरौला में है।कस्बा निवासी श्याम बाबू मोदनवाल की पुत्री है। मृतका के चचेरे भाई अमर नाथ मोदन वाल ने बताया कि दो साल पहले शादी किया गया था।शादी में दहेज का सारा सामान दिया गया। आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उस का पति और घर वाले बराबर प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया है कि बीती रात्रि में उसकी बहन गला दबा कर फांसी पर लटका दिया गया। मृतका के पिता श्याम बाबू की सड़क दुर्घटना में पहले ही मौत हो चुकी है । दुर्घटना बीमां का पैसा करीब तीन लाख रुपए मिला था उस का पैसा भी मृतका के पति रंजीत मोदन वाल को दे दिया गया था। इस के बाद भी उस को दहेज के लिए बराबर प्रताड़ित करते थे । अमर नाथ मोदन वाल ने बताया कि जब मृतका शीतल की मौत हो गई तो उस के घर वालो ने इस की जानकारी नहीं दिया।बल्कि शव को उसके पति रंजीत मेडिकल कालेज में लाकर छोड़ कर फरार हो गए। अमर नाथ मोदन वाल की मानें तो मृतका शीतल के पिता श्याम बाबू की मौत हो चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *