P Sharma
गोंडा।मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ से प्राप्त सूचना पर कि एक मुक -बधिर व्यक्ति को एक दूसरे मुक -बधिर व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर ट्रेन से ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्ति के प्राप्त फोटोग्राफ से रेलवे स्टेशन गोंडा पर मैं निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल गोंडा अनिरुद्ध राय साथ स्टाफ एवं सीआईबी गोंडा के द्वारा ट्रेन संख्या 15565 वैशाली एक्सप्रेस में गोंडा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर समय करीब 19/25 बजे आगमन पर चेक किया गया तो उक्त व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित दुकान फूड प्लाजा के पास बेंच पर बैठा हुआ मिला। उसे इशारे इशारे में पूछने पर उसके द्वारा उपलब्ध मोबाइल फोन से उसके परिजन से वीडियो कॉल करने के उपरांत एवं थाना अध्यक्ष लोटन,जिला सिद्धार्थ नगर के पास बैठे उनके परिजन से संपर्क करने पर उनके द्वारा एवं उनके परिजन के द्वारा बताया गया कि यह धर्मवीर ही है। धर्मवीर को अपने साथ बहला फुसलाकर ले जाने वाले मुक बधिर व्यक्ति को उक्त ट्रेन में खोजबीन किया गया परंतु वह नहीं मिला एवं ट्रेन गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गई। उक्त मुक बधिर व्यक्ति धर्मवीर को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोडा पर सुरक्षित रखा गया है। धर्मवीर के पिता एवं अन्य परिजन बाय रोड धर्मवीर को लेने हेतु सिद्धार्थनगर से चल दिए हैं।

