P Sharma
*18 मई से चल रही कथा में हजारों श्रद्धालु हुए शिवमय, मज्जगदगुरु रामनिदेशाचार्य जी ने किया कथा वाचन; सांसद करण भूषण समेत कई गणमान्य हुए शामिल*
*तरबगंज, गोंडा, 28 मई।* ग्राम पंचायत शीशों में 18 मई से चल रही श्री शिव महापुराण कथा आज अपने अंतिम दिवस पर पहुंच गई। पूर्णाहुति हवन एवं विशाल भंडारे के साथ कथा का भव्य समापन हुआ। पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
*कलश यात्रा से हुई थी शुरुआत:*
18 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई इस दिव्य कथा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की महिमा का श्रवण किया। कथा वाचन पूज्य मज्जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामनिदेशाचार्य जी महाराज द्वारा किया गया। वहीं श्री श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी जनार्दन दास महाराज का पावन सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।
*अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब:*
कथा के अंतिम दिवस श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह पूर्णाहुति हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
*ये गणमान्य रहे मौजूद:*
इस धार्मिक आयोजन में सांसद करण भूषण शरण सिंह, सुमित भूषण सिंह, पवन सिंह प्रधान अशोकपुर, अखिलेश पांडे लखनऊ, राकेश पांडे लखनऊ, मसौदा शुगर मिल के जीएम बीएन मिश्रा, संतोष सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामधोग मिश्रा, ब्रिज एथेनॉल प्लांट के जीएम दिलीप यादव एवं सेवेंद्र मिश्रा, फाइनेंस डिस्टिल के जीएम बालमुकुंद श्रीवास्तव तथा कोका कोला के एचआर ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
*आयोजन में इनका रहा योगदान:*
आयोजन को सफल बनाने में आचार्य मुकेश त्रिपाठी, पंडित विजयानंद महाराज, मुख्य यजमान जगत नारायण तिवारी, आयोजक ओमप्रकाश तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार की अहम भूमिका रही। वहीं हनुमान शुक्ला, राजेश गोस्वामी, अजय पांडे, लव कुश, अमन तिवारी सहित समस्त कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। श्रद्धालुओं ने “शिव पुराण कथा के कार्यकर्ता जिंदाबाद” के जयघोष के साथ सभी सेवाभावियों का उत्साहवर्धन किया।
1. *आयोजन:* श्री शिव महापुराण कथा, शीशों, तरबगंज
2. *अवधि:* 18 मई से 28 मई तक
3. *कथा वाचक:* मज्जगदगुरु स्वामी रामनिदेशाचार्य जी महाराज
4. *सानिध्य:* महामंडलेश्वर स्वामी जनार्दन दास महाराज
5. *समापन:* पूर्णाहुति हवन व विशाल भंडारा

