बैंक मैनेजर की गार्ड ने क्यों किया हत्या,गार्ड ने बताया कारण

P Sharma 

गाजियाबाद । पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा की हत्या बैंक के गार्ड ने की। गार्ड रविंद्र हुड्डा आर्मी से रिटायर्ड है। उसने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से अभिषेक के सीने में गोली मार दी।

रविंद्र को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछा कि तुमने ऐसा क्यों किया? रविंद्र का कहना है- “मैं आर्मी में 21 सालों तक रहकर देश की सेवा की। सीमा पर तैनात रहा। बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। छुट्टी मांगी तो छुट्टी के दिन भी कॉल करके मुझे डांटा। बैंक मैनेजर मुझसे उम्र में 14 साल छोटा है, वह अक्सर तू-तड़ाक से बोलता था। महिला कर्मचारी के सामने मुझे तेज आवाज में बुलाकर डांटता था। ये सब मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ।”

सोमवार को रविंद्र मन बनाकर आया था कि अभिषेक को मार देना है। दोपहर में वह हॉफ पैंट और टी-शर्ट पहनकर पहुंचना था। बैंक मैनेजर ने कहा था कि तुम्हारी ड्रेस कहां है, उस वक्त कुछ देर में दोनों में बहस हुई। इसके बाद रविंद्र ने लाइसेंसी बंदूक उठाई और मैनेजर के सीने पर गोली मार दी।

रविंद्र का साथी शीशपाल बाहर गेट पर खड़ा था। दोनों इसके बाद साथ भाग गए। अब पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। गांव के लोग कहते हैं, रविंद्र गांव में अक्सर शराब पीकर घूमता रहता था। बहुत सारे लोगों से झगड़ा कर रखा है।

पहली तस्वीर अभिषेक की है। 3 साल पहले उनकी शादी हुई थी। दूसरी तस्वीर में रविंद्र अपने साथी शीशपाल के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *