सीएम योगी ने बलरामपुर को दी 293.95 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- दंगामुक्त यूपी ही विकास की पहचान

सीएम योगी ने बलरामपुर को दी 293.95 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- दंगामुक्त यूपी ही विकास की पहचान

बलरामपुर,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलरामपुर को 293.95 करोड़ रुपये की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। तहसील तुलसीपुर के ग्राम मध्य नगर बिलोहा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने हरिशंकरी पौधारोपण कर “जल है तो कल है” का संदेश दिया और कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने मंच से कहा, “दंगामुक्त उत्तर प्रदेश ही विकास और सुशासन की पहचान है। 2017 से पहले बलरामपुर दंगों के लिए जाना जाता था, आज 75 जिले, 350 तहसीलें और 57 हजार ग्राम पंचायतें दंगामुक्त हैं।”

बदली बलरामपुर की तस्वीर

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने बलरामपुर की तस्वीर बदल दी है। कभी नीति आयोग की सूची में पिछड़े जिले में शामिल बलरामपुर में अब मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, थारू संग्रहालय, हर घर नल योजना और सरयू राष्ट्रीय परियोजना जैसी ऐतिहासिक योजनाएं साकार हो रही हैं। इमलिया कोडर में थारू संग्रहालय और वनटांगिया गांवों को पट्टे देकर मुख्यधारा से जोड़ा गया है।

उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, “अगर किसी ने बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो उसे छोड़ेंगे नहीं।” बलरामपुर की चीनी मिल में पीएलए प्लांट लगने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह प्लास्टिक मिट्टी में घुलनशील होगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास, युवा योजना व बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लाभ दिया। कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया और अन्नप्राशन भी कराया। एवरेस्ट बेस कैंप पहुंची 3 छात्राओं ने उन्हें मां पाटेश्वरी का चित्र भेंट किया।

 

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, पल्टूराम, राम प्रताप वर्मा, कमिश्नर दुर्गाशक्ति नागपाल, डीएम डॉ. विपिन जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *