बाराबंकी:देवर से लडा रही थी इश्क,पता चला पति को,पंचायत में ही काट लिया नाक

P Sharma 

 बाराबंकी। मामला जिले की देवा कोतवाली क्षेत्र के  सिपाहिया गांव का है। इस गांव के निवासी मनीराम ने अपनी बेटी सपना का विवाह सफदरगंज थाना क्षेत्र के सुरवाकुटी निवासी लवकुश से की थी। शादी के कुछ साल तो ठीक से गए। इसके बाद परिवार का चचेरा देवर महिला के घर आने जाने लगा। दोनों में नजदीकियां कब बढ़ गईं। इस बात का तो लवकुश को पता ही नहीं चला। दोनों एक दूसरे से इश्क लड़ाने लगे।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के शिल्पकारों के गांव में बुधवार को आयोजित पंचायत में सपना अपने प्रेमी दीपक के साथ पहुंची। इस बीच लवकुश भी वहां पहुंचा और वह पहले से ही जेब में चाकू डालकर लेकर आया था। बातचीत शुरू होने के बाद पंचायत में बात आगे बढ़ी। इसी बीच लवकुश और सपना में जबरदस्त बहस हो गई। सपना किसी भी हाल में लवकुश के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। गुस्साए पति लवकुश ने जेब से चाकू निकाला और पत्नी की नाक को काट डाला।लवकुश पत्नी सपना की नाक काटकर तुरंत वहां से फरार हो गया। जब तक लोग कुछ समझते वह सबकी नजरों से ओझल हो चुका था। जहांगीराबाद थाने के इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद ने बताया कि महिला उसके पति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। महिला के चोट आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *