गाजियाबाद:भैंस के तबेले में बन रहा था जानलेवा अचार, गाजियाबाद में 3400 किलो अचार नष्ट, रिटायर्ड ASI चला रहा था फैक्ट्री

P Sharma 

*खोड़ा में खाद्य विभाग की छापेमारी, सड़े-गले आम-नींबू का अचार जब्त, 6 सैंपल जांच को भेजे*

गाजियाबाद:अगर आप भी भोजन के साथ बाजार में बिकने वाला आचार खाना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाइए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गाजियाबाद के खोड़ा में दो तबेलों पर छापा मारकर *करीब 3400 किलो हानिकारक अचार नष्ट* कराया है। ये अचार भैंस के तबेले में अस्वच्छ और दुर्गंधयुक्त हालात में बनाया जा रहा था।

कहां हुई कार्रवाई:

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि *पहली कार्रवाई शनि बाजार, खोड़ा* में पवन सिंह के प्रतिष्ठान पर की गई। यहां निरीक्षण के दौरान *20 ड्रमों में रखा लगभग 1000 किलो आम और नींबू का अचार* अत्यंत सड़ी-गली अवस्था में मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। 

दूसरी फैक्ट्री में 2400 किलो अचार मिला:

दूसरी कार्रवाई *मास्टर पार्क, खोड़ा* के *राहुल अचार वाले* नामक इकाई पर की गई। इसके मालिक जसवीर सिंह हैं। यहां *10 ड्रमों में 2000 किलो नींबू का अचार और 400 किलो अन्य अचार* अस्वच्छ परिस्थितियों में पाया गया। कुल 2400 किलो अचार नष्ट कराया गया।

स्वास्थ्य के लिए खतरनाक:

विभाग ने बताया कि यहां तैयार किए जा रहे विभिन्न प्रकार के अचार *दुर्गंधयुक्त, अस्वच्छ और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक* परिस्थितियों में भंडारित पाए गए थे। कार्रवाई के दौरान कुल *6 नमूने जांच के लिए* लिए गए हैं।

रिटायर्ड ASI चला रहा था फैक्ट्री:

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि *दिल्ली पुलिस का एक रिटायर्ड एएसआई* ये फैक्ट्री चला रहा था। खाद्य विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

विभाग की अपील:

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि खुले में बिकने वाले अचार खरीदते समय सावधानी बरतें। FSSAI लाइसेंस और पैकिंग देखकर ही अचार खरीदें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *