हरदोई: ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर,6 की मौत,तीन घायल

Pramod Sharma 

हरदोई:संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ के पास गुरुवार की सुबह ट्रक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आटो पलट गया। ऑटो चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को संडीला सीएचसी में भर्ती कराया।कासिमपुर के ग्राम औरामऊ के रंजीत सीएनजी ऑटो चलाते थे। गुरुवार की सुबह रंजीत कासिमपुर से सवारियां लेकर संडीला जा रहे थे। ऑटो में 10 यात्री थे। रास्ते में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ गांव के पास सामने से आए ट्रक से भिड़ंत हो गई।  तेज टक्कर से ऑटो पलटने गया।हादसे में ऑटो चला रहे रंजीत के अलावा कासिमपुर के ग्राम मल्हनखेड़ा के अरविंद, कछौना के ग्राम बहदिन के अंकित, उन्नाव के बेहटा मुजावर की फूलजहां समेत छह लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *