श्रावस्ती:डंपर ने बाइक में मारी टक्कर,महिला की मौत,पति की हालत गंभीर

Pramod Sharma

 श्रावस्ती। जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसा गिलौला थाना क्षेत्र के दमावा बस स्टॉप के पास का है। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेजा गया है। जहां उसका इलाज जारी है।रामपुर त्रिभुवना गांव के निवासी सत्यनाम उर्फ सताई प्रसाद और उनकी पत्नी बड़का लाल नगर से वापस अपने घर जा रहे थे। एनएच हाईवे 730 पर दमावा बस स्टॉप के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। और महिला को रौंद दिया और आगे निकल गया। मौके पर ही बाइक सवार दंपती बुरी तरह घायल हो गए।पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *