मथुरा:प्रेमी प्रेमिका का दुखद अंत,कमरे में मिला दोनो के शव

P Sharma 

प्रेमी प्रेमिका न साथ में जीवन लीला समाप्त कर दिया,क्या ऐसे रिश्तों का अंत यही होता है।वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में एक प्रेम कहानी का दुःखद अंत हो गया। कमरे से प्रेमी-प्रेमिका के शव पुलिस ने बरामद किए हैं। प्रेमिका का शव बेड पर पड़ा था और प्रेमी का शव फंदे पर लटका हुआ था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच में बताया गया कि राधिका मथुरा के लक्ष्मीनगर की रहने वाली थी और करीब 10 साल से अपने परिवार से अलग रह रही थी। वह पिछले 4 साल से वृंदावन में किराए के मकान में रह रही थी। इसी दौरान छाता के तरोली गांव के रहने वाले सुभाष से उसके प्रेम संबद्ध हो गए। कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। 28 अप्रैल को राधिका ने सुभाष के खिलाफ जैंत थाना में छेड़खानी का मुकदमा भी दर्ज कराया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *