गोंडा:एक नबालालिग ने काम करने किया मना,बुलाकर मार दी गोली

P Sharma 

गोंडा।इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीपुर खुर्द में एक बड़ी घटना सामने आई है,जहां एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई।आरोप है कि दुकान में काम करने से इनकार करने पर 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या की गई है।इस घटना के आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।साथ ही महादेव कला गांव निवासी संदीप मिश्रा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवानीपुर खुर्द पुलिस चौकी अंतर्गत गांव बंधुकपुरवा निवासी रामशंकर वर्मा उर्फ रमई का 15 वर्षीय पुत्र मंगलदेव गांव से थोड़ी दूर स्थित गांधी चबूतरा चौराहा पर संजय यादव के होटल पर पहले काम करता था।वहीं यूरिया पंप के दुकानदार महादेवा कला गांव निवासी संदीप मिश्रा भी मंगलदेव से अपने यहां काम करने का दबाव बना रहे थे।लेकिन उसने काम करने से मना कर दिया था। इसी बात लेकर संदीप मिश्रा मंगलदेव से खार खाए बैठे थे। स्वजनों की मानें, तो शनिवार को घर से मंगलदेव को बुलवाकर कुछ लोग अपने साथ ले गए। और शाम करीब छह बजे संदीप मिश्रा ने मंगलदेव की गोली मारकर हत्या कर दी।बेटे की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत इटियाथोक थाना में की।इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *