बहराइच:मां अपने बच्चे को गोद में पिला रही थी दूध,आदमखोर भेड़िया उठा ले गया बच्चे को

P Sharma 

बहराइच क्षेत्र में आदमखोर भेड़िया का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है,आए दिन ऐसी खबरे आती है।यू पी के बहराइच जिले में आदमखोर वन्य जीवों का आतंक लगातार जारी है। रविवार तड़के, जिले के सबसे अधिक भेड़िया प्रभावित मंझारा तौकली गांव से 10 किलोमीटर दूर यह घटना हुई। यहां घर के बरामदे में लेटी मां अपने बच्चे को दूध पिला रही थी, तभी आदमखोर भेड़िया उसके बच्चे को गोद से छीनकर ले गया। मां ने बच्चे को बचाने के लिए भेड़िए का पीछा किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी।सोमवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर बच्चे का शव बरामद हुआ।वन विभाग की टीमें आदमखोर को पकड़ने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अब तक न तो भेड़िए को पकड़ा जा सका है और न ही उसे मार गिराया जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *