P Sharma
दिनांक 14 मई2026 को गांधी पार्क गोण्डा में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से वंचित विगत 10 से 15 वर्षों से जनपद में सेवा दे रहे शिक्षकों/शिक्षिकाओं की बैठक आहूत की गई।
बैठक में प्रदेश के सुदूर पश्चिमी जिलों मेरठ मुजफ्फरनगर,गौतमबुद्ध नगर,आगरा के साथ कानपुर,बाँदा चित्रकूट प्रयागराज आदि बुंदेलखंड विभिन्न जिलों के शिक्षक जो गोण्डा जनपद के विभिन्न ब्लाकों में सेवाएं दे रहे हैं,शामिल हुए।
सभी ने एक स्वर में अपने गृहजनपद पहुंचने की पीड़ा रखी।शिक्षिका बहनों ने अपने परिवार में मासूम बच्चों,बुजुर्गों की परवरिश ना कर पाने की बात कही।
माननीय मुख्यमंत्री जी से हस्तक्षेप कर हर वर्ष वरीयता क्रम में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण नीति लाने का निवेदन किया।
माननीय शासन व प्रशासन का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराने हेतु विद्यालय बंद होते ही 20 मई से अनवरत SCERT लखनऊ पर धरने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।तथा जिले के माननीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने पर सहमति बनी।बैठक में अनूप सिंह,श्रीपाल सिंह,विशाखा,सलिल,अनुज, चन्द्र शेखर,रंजीत, शिवसागर
रामाशीष तिवारी ‘शज़र’ आदिक सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
हम पर भी अब कृपा कर ही दीजिये सरकार…
वरिष्ठता आधारित अंतर्जनपदीय ट्रान्सफर अबकी बार….

