गोंडा:बकरी बचाने के चक्कर में पलटी बाइक, 9 माह की गर्भवती महिला की हालत गंभीर

P Sharma 

जगदीश पुर कटरा 

जनपद गोंडा के क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर कटरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर अचानक बकरी आ जाने से एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजगंज बाजार निवासी सत्यदेव गौतम अपनी पत्नी के साथ डुमरिया की तरफ से बाइक द्वारा घर वापस लौट रहे थे। तभी जगदीशपुर कटरा के पास अचानक सड़क पर बकरी आ जाने से बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई।
हादसे में सत्यदेव गौतम की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थीं और उनका नौवां महीना चल रहा था। सड़क पर गिरते ही उनकी हालत बिगड़ गई और ब्लीडिंग शुरू हो गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस संख्या UP32EG4955 मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर आवारा जानवरों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *