गोंडा:रेड क्रॉस सोसाइटी की अहम बैठक सम्पन्न, 24 मई को लगेगा वृहद दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर

P Sharma 

गोण्डा। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सीएमओ सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समाजसेवा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपसभापति डॉ शेर बहादुर सिंह ने बताया जैनस इनीशिएटिव्स संस्था एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों के लिए एक वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की जानकारी दी। अनिल श्रीवास्तव ने बताया यह स्वास्थ्य शिविर आगामी 24 मई, रविवार को आयोजित किया जाएगा। 

बैठक में कार्यकारिणी सदस्य पंकज सिन्हा ने बताया गया कि शिविर में दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके। मंडलीय प्रभारी कसीम सिद्दीकी ने कहा शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

बैठक में उपस्थित रेड क्रॉस के सचिव डॉ अनिल तिवारी ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए शिविर को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।इस बैठक में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के बी सिंह, सोनू द्विवेदी, संतोष सिंह, राजन श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, राकेश श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *