गोंडा:मृतक सफाई कर्मचारी के परिवार को संघ ने दिया 60 हजार का सहारा, DPRO ने दिया नौकरी का आश्वासन

P Sharma

*गोंडा, संवाददाता।* रुपईडीह विकास खंड में तैनात सफाई कर्मचारी किशन लाल की आकस्मिक निधन के बाद पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बड़ी पहल की है।

संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से 60 हजार रुपये की धनराशि एकत्रित की। सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी गोंडा गोवर्धन दास जैन, एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल और संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से मृतक के पैतृक आवास पहुंचकर उनकी पत्नी को यह सहायता राशि सौंपी।

*DPRO बोले – मृतक आश्रित में होगी नियुक्ति*
जिला पंचायत राज अधिकारी गोवर्धन दास जैन ने कहा कि विभाग की ओर से देय समस्त सहायता तत्काल दिलाई जाएगी। साथ ही मृतक आश्रित कोटे के तहत परिवार के एक सदस्य को जल्द ही नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि जब तक परिवार को सरकारी नियुक्ति और आर्थिक मजबूती नहीं मिल जाती, तब तक संगठन और रुपईडीह ब्लॉक अध्यक्ष लखन लाल पासवान उर्फ लाला पासवान परिवार का पूर्ण सहयोग करते रहेंगे।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक लोकनाथ शुक्ला, महामंत्री उदय राज, कोषाध्यक्ष राम कृपाल, पंकज शुक्ला, संदीप कुमार, अमर स्वरूप वर्मा, शिव कुमार, अजयधर द्विवेदी, धरणीधर भारती, शेषधर भारती समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *