वर्दी से जनसेवा तक : पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने फेंका सियासी पासा, ‘जननीति भारत पार्टी’ बनाकर मिर्जापुर सदर से 2027 में लड़ेंगी चुनाव

P Sharma
कहा – फाइलों में नहीं, जमीन पर बदलनी है तस्वीर; मिर्जापुर की सियासत में भूचाल

लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है, और इसी हलचल के बीच एक बड़े ऐलान ने सबका ध्यान खींच लिया है। उत्तर प्रदेश कैडर की तेज-तर्रार पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अब अफसरशाही का रास्ता छोड़कर जनता की अदालत में उतरने का फैसला कर लिया है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपने नए राजनीतिक दल ‘जननीति भारत पार्टी’ के गठन का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि वह खुद इस नई पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर *मिर्जापुर सदर (मिर्जापुर नगर) विधानसभा सीट* से 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

दिव्या मित्तल के इस ऐलान के बाद से मिर्जापुर सदर की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

क्यों चुना मिर्जापुर सदर?

दरअसल मिर्जापुर जिले में 5 विधानसभा सीटें हैं – मिर्जापुर नगर, मझवां, चुनार, मड़िहान और छानवे (सुरक्षित)। इनमें सबसे हॉट सीट मिर्जापुर सदर मानी जाती है।

इस सीट का इतिहास कहता है कि यह सीट कभी भी किसी एक दल की बपौती नहीं रही। यहाँ जनता हर बार नया समीकरण गढ़ती है, नया चेहरा चुनती है। यही वजह है कि पूर्व आईएएस ने इसी चुनौती भरी सीट को अपनी कर्मभूमि बनाया है।

फाइल से फील्ड तक का सफर

सूत्रों के मुताबिक दिव्या मित्तल लंबे समय से कहती रही हैं कि “बदलाव सिर्फ फाइलों पर दस्तखत करने से नहीं आता, बदलाव जमीन पर उतर कर आंसू पोंछने से आता है।”

आईएएस के तौर पर उन्होंने सिस्टम को अंदर से देखा है, अब वह उसी सिस्टम को बाहर से जनता के साथ मिलकर बदलना चाहती हैं। उनकी पार्टी का नाम ‘जननीति’ भी इसी सोच को दर्शाता है – राजनीति नहीं, जननीति।

अब देखना यह होगा कि क्या मिर्जापुर की जनता, जो हमेशा नए प्रयोग करती रही है, इस बार एक पूर्व अफसर के इस जननीति वाले प्रयोग पर भरोसा जताती है या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *