वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.विक्रम राव का निधन,पत्रकारों में शोक

Pramod Sharma 

गोंडा।सोमवार को प्रातः लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।उन्हें सांस संबंधी दिक्कत के कारण आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। 80 वर्षीय डॉ. राव पत्रकारिता में दशकों से सक्रिय रहे और उन्होंने श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया। उनका जीवन संघर्षशील पत्रकारिता, सिद्धांतनिष्ठ विचारों और निर्भीक लेखनी का पर्याय रहा।

आज गोंडा में उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर डाक्टर के विक्रम राव का संक्षिप्त परिचय देकर दो मिनट का मौन रखकर कामरेड डाक्टर के विक्रम राव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार अमित श्रीवास्तव,कृष्ण कन्हैया शर्मा,

दिव्यांशु सिंह,संदीप अवस्थी,नदीम सिद्दीकी,राकेश चौहान,प्रदीप पटेल,वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडेय,
सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *