P Sharma
गोंडा में PRD जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। आज रविवार की सुबह करीब 8 बजे पी आर डी जवान साथी के साथ बाइक से पुलिस लाइन ड्यूटी करने जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बाइक चला रहे जवान का कंधा ट्रैक्टर-ट्रॉली के हुक में फंस गया। इतने में वह पहिया के नीचे आ गया। बाइक सवार दोनो जवान जमीन पर गिर पड़े। जवान के ऊपर से ट्रॉली का पिछला पहिया गुजर गया। साथी को गंभीर चोट आई है। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। थोड़ी देर में उसी जगह पर जवान की मौत हो चुकी थी।उन्हे तुरंत लोगो ने जिला अस्पताल पंहुचाया।अस्पताल में एक जवान को मृतक घोषित किया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद एक जवान को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज पुलिस चौकी के पास हुआ। मृतक जवान की पहचान मुडाडीहा गांव निवासी राम उत्तरी वर्मा (50) के रूप में हुई है। वहीं, कटाई माफी निवासी सत्यराम वर्मा (52) घायल हैं।
राम उत्तरी वर्मा गोंडा पुलिस लाइन में तैनात थे। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मनोज कुमार (25) और छोटा अरविंद कुमार (20)। दोनों अभी पढ़ाई करते हैं। वह रविवार सुबह साथी सत्यराम वर्मा के साथ एक ही बाइक से पुलिस लाइन ड्यूटी करने जा रहे थे।उनकी ट्रैफिक में ड्यूटी थी।

