P Sharma
*तीन बच्चों को लेकर SSP ऑफिस पहुंचा पति, बोला – डेढ़ साल के मासूम को साथ ले गई पत्नी, नशीला पदार्थ खिलाकर ले जाने का आरोप*
*बुलंदशहर।* जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चार बच्चों की मां अपने ही सगे भांजे के साथ घर से फरार हो गई। पत्नी की तलाश में परेशान पति सोमवार को अपने तीन मासूम बच्चों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई।
मामला जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कटीयावली का है। पीड़ित कमरुद्दीन के मुताबिक उसकी शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। आरोप है कि उसकी पत्नी हाल ही में अपने सगे भांजे के साथ घर से चली गई।
कमरुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भांजा अपने दो साथियों के साथ गांव आया था और कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया। पीड़ित का कहना है कि उसके चार बच्चों में से तीन बच्चे उसके पास हैं, जबकि करीब डेढ़ साल के छोटे बच्चे को उसकी पत्नी अपने साथ ले गई है।
पति का दावा है कि उसकी पत्नी और भांजे के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते वह उसके साथ चली गई।
फिलहाल पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश की जा रही है।

